Saturday, April 25, 2026
Hometrending...तो कब सुधरेगी पीबीएम में व्यवस्थाएं, जागरुक नागरिकों में रोष

…तो कब सुधरेगी पीबीएम में व्यवस्थाएं, जागरुक नागरिकों में रोष

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com संभाग के सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद पीबीएम में अव्यवस्थाओं का आलाम छाया है। उपचार में लेकर आए दिन विभागीय उदासीनता सामने आ रही है। आम रोगियों की सुनने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि अस्पताल प्रशासन से विवाद पैदा होना आजकल आम हो गया है। बीमार हो रही पीबीएम की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को विप्र फाउंडेशन ने जिला कलक्टर से गुहार लगाई है। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित ने ज्ञापन के जरिए अवगत कराया कि पीबीएम अस्पताल में आए दिन दिल दहला देने वाली घटानएं हो रही है, इससे सर्वसमाज के लोगों में रोष है। पिछले दिनों हुई घटना ने पीबीएम प्रशासन की पोल खोल दी है, फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उक्त मामले में निष्पक्ष रूप से जांच उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेवार अधिकारियों को बर्खास्त करने, मृतक परिवार को मुआवजा देने, अनियमितताओं को दुरुस्त करने की भी बात रखी।

माकूल हो सफाई व्यवस्थाएं
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अस्पताल में साफ-सफाई की माकूल व्यवस्थाएं कराने एवं परिसर को सेनेटाइज कराने की भी आवश्यकता जताई।

यह हुए शामिल
प्रतिनिधि मंडल में विफा युवा मंच के प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा, शिवरतन शमा,धनसुख सारस्वत,नवरतन व्यास, हरिगोपाल जोशी, रमेश जाजड़ा, नंदकिशोर गालरिया, गोपाल जोशी, आशा पारीक, पार्षद सुधा आचार्य, वेद व्यास, त्रिलोक नारायण पुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित सदस्य शािमल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!