Friday, March 29, 2024
Hometrendingशुक्र ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिये राशि अनुसार क्‍या रहेगा...

शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश, जानिये राशि अनुसार क्‍या रहेगा प्रभाव…?

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भौतिक सुख, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक शुक्रदेव 1 अगस्त 2020 को प्रातः 5 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब शुक्रदेव 31 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे।

ज्‍योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन लोगों के प्रेम और दांपत्य जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इस गोचर से कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। वहीं, कुछ लोगों के लिए यह लाभदायक भी साबित होने वाला है।

यहां जानिये राशि के अनुसार इसका प्रभाव :-

मेष : कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। प्रेम संबंध सुधरेंगे। दांपत्‍य जीवन में भी लाभ। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी।

वृषभ : आपको लाभ के साथ मान-सम्‍मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि प्रेम जीवन में आर्थिक नुकसान का भी योग है। दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढेगी।

मिथुन : आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। व्‍यापार में लाभ। दांपत्‍य जीवन में खुशी के प्रसंग बनेंगे।

कर्क : व्‍यापार में मेहनत के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। कामकाज, नौकरी को लेकर राहत मिलेगी। रोजमर्रा के खर्चों में बढ़ोतरी के योग। दांपत्‍य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह : न्‍यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध सुधरेंगे। व्‍यापार में नई योजना से लाभ के योग। दांपत्‍य जीवन ठीक रहेगा।

कन्या : धन लाभ के योग बनेंगे। अधूरे काम पूरे होने के योग। नौकरी और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। व्‍यापार में अटका धन मिलने के भी योग।

तुला : यह समय आपके लिए नौकरी और दांपत्‍य जीवन में खुशहाली लाएगा। प्रेम संबंध सुधरेंगे। व्‍यापार में लाभ के योग।

वृश्चिक : कुछ छोटी परेशानियां रहेंगी, लेकिन विषम स्थितियों से उबर जाएंगे। दांपत्‍य जीवन में कुछ चिंता रहेगी। अकस्‍मात धन लाभ के योग।

धनु : सकारात्‍मकता में बढोतरी के योग। धन लाभ के भी पूरे आसार। व्‍यापार में परिवर्तन से उत्‍साह बढेगा। दांपत्‍य जीवन में सुधार।

मकर : धन लाभ के लिए परिश्रम करना होगा। शत्रु पक्ष से सचेत रहने का समय। दांपत्‍य जीवन और व्‍यापार में लाभ के योग।

कुंभ : व्‍यापार, नौकरी आदि में लाभ होने के संकेत। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर। रिश्‍तों में मधुरता बढेगी।

मीन : व्‍यापार में परेशानी के योग। दांपत्‍य जीवन में सुधार होगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कटुता बढने के योग।

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular