Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर भाजपा की कार्यकारिणी में "पश्चिम" का दबदबा! जानें- कोषाध्‍यक्ष सहित...

बीकानेर शहर भाजपा की कार्यकारिणी में “पश्चिम” का दबदबा! जानें- कोषाध्‍यक्ष सहित कौन होंगे नए चेहरे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर भाजपा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी का ऐलान जल्‍द ही होने के आसार है। इस बीच, कार्यकारिणी में संभावित नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बार कार्यकारिणी में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का दबदबा रहेगा। महामंत्री, उपाध्‍यक्ष सरीखे महत्‍वपूर्ण पदों पर होने जा रही नियुक्तियों में पश्चिम क्षेत्र के नेताओं को ज्‍यादा तरजीह दी जा रही है। कार्यकारिणी में कोषाध्‍यक्ष पद को लेकर भी रस्‍साकसी चल रही है। इसमें गोपाल अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। अग्रवाल केन्‍द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद के नजदीकी माने जाते हैं।

यहां देखें संभावित सूची...

गोपाल अग्रवाल : कोषाध्‍यक्ष

कौशल शर्मा : महामंत्री

राजेन्‍द्र पंवार : महामंत्री

श्‍याम सिंह हाडला : महामंत्री

किशन चौधरी : उपाध्‍यक्ष

रामचंद्र सोनी : उपाध्‍यक्ष

सोहनलाल प्रजापत : उपाध्‍यक्ष

मोतीलाल हर्ष : उपाध्‍यक्ष

दीपक पारीक : उपाध्‍यक्ष

सरिता नाहटा : उपाध्‍यक्ष

किशन मोदी : उपाध्‍यक्ष

सुनीता हटीला : उपाध्‍यक्ष

जोगेन्‍द्र शर्मा : प्रवक्‍ता

इसके अलावा कार्यकारिणी में आठ मंत्री भी शामिल किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!