Friday, May 17, 2024
Hometrendingपैरा ओलम्पिक मे कोटा दिलाने वाले बीकानेर के श्यामसुंदर के स्‍वागत में...

पैरा ओलम्पिक मे कोटा दिलाने वाले बीकानेर के श्यामसुंदर के स्‍वागत में उमड़े खेलप्रेमी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com नीदरलैंड मेंं आयोजित पैरा तीरंदाजी वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप मेंं 9वीं रैंक पर रहकर भारत को 2020 टोकियो पैरा ओलम्पिक मे कोटा दिलाने वाले श्यामसुंदर स्वामी आज पहली बार बीकानेर पहुंचे। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर समस्त खेल संघों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला तीरंदाजी संघ बीकानेर के अध्यक्ष विजय खत्री ने बताया कि पैरा तीरंदाजी मे भारत को कोटा दिलाने वाले स्वामी प्रदेश के पहले तीरंदाज है। स्वामी के साथ तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी भी मौजूद थे।

संघ के सचिव शक्तिरतन रंगा ने कहा कि श्याम सुंदर के इस उपलब्धि पर बीकानेर के तमाम खेल संघों के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने खुशी जताई। स्वामी के स्वागत करने मे माइन्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश चुरा भी मौजूद रहे। चुरा ने कहा कि बीकानेर मे खेल प्रतिभाएं बहुत है, उन्हें सही प्रशिक्षण मिलते ही खिलाड़ी अपने निशाने सही लगा देते है। उन्‍होंने श्याम सुंदर की इस उपलब्धि को बीकानेर के खेलो कि सबसे बडी उपलब्धि बताया।

स्वामी के स्वागत में राष्ट्रीय तीरंदाज विक्रम रंगा, बंजरग तंवर, मार्कण्डेय पुरोहित, रवि भाटी, पंकज शर्मा, दिपक रांकावत सहित तैराकी संघ के सचिव गिरिराज जोशी मौजूद रहे। जोशीवाडा युथ विंग के दिनेश जोशी के नेतृत्व मे जोशीवाडा मे भी स्वामी का स्वागत किया। इस मौके पर फाइव रिंग तीरंदाजी एकेडमी व एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

बीकानेर  संभाग : ‘मोदी लैपटॉप’ के नाम पर ठगी, CA का छात्र गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular