Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष एवं विधायक अशोक लाहोटी का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष एवं विधायक अशोक लाहोटी का स्वागत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी के बीकानेर आगमन पर बीकानेर वैश्य समाज की तरफ से बीकानेर सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। इस दौरान समाज द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। वृहद स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी।

स्वागत समारोह में आईवीएफ के जिला महामंत्री विजय बाफना सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्होंने दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया लोहाटी ने वैश्य समाज द्वारा की गई गतिविधियों पर प्रसन्‍नता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को संगठित होने का काम करने पर जोर दिया। इस अवसर पर संरक्षक एडवोकेट नरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश महात्मा, मंत्री जेठमल नाहटा, ललित कोचर, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष लोकेश करनानी, प्रमेश अग्रवाल मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!