Homeदेशमौसम अलर्ट : इन तीन राज्यों के लिए भारी पड़ेंगे अगले 24...

मौसम अलर्ट : इन तीन राज्यों के लिए भारी पड़ेंगे अगले 24 घंटे

नई दिल्ली/चंडीगढ़ (अभय इंडिया न्यूज)। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और नैनिताल में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
इधर, पंजाब सरकार ने हिमाचल में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल के लिए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार सीएम अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई। उन्होंने बताया कि राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular