Hometrendingबीकानेर शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में 13 जनवरी को आंशिक बाधित रहेगी...

बीकानेर शहर के अन्दरूनी क्षेत्रों में 13 जनवरी को आंशिक बाधित रहेगी जलापूर्ति

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित स्वच्छ जल पंपिग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सोमवार को सामयिक मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अंकुर जाटव ने बताया कि इसके मद्देनजर नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, गंगाशहर-भीनाशहर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती, रामपुरा बस्ती सहित शोभासर जलाशय से लाभान्वित अन्दरूनी क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular