Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingमतदान दिवस को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों...

मतदान दिवस को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों को भी मिलेगा सवैतनिक अवकाश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा चुनाव-2023 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस 25 नवंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को जारी आदेश की अनुपालना में जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र स्थित कार्यालयों में पराक्रम्य लिखित अधिनियम, 1881 के तहत अवकाश रहेगा।

वहीं, श्रम विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2023 को जारी आदेश के तहत जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।

साथ ही ऐसे कामगार जो जिले की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत है, परन्तु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कार्यरत है उन्हें अपने मतदान क्षेत्र में मतदान के लिए मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश देय होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!