








बीकानेर Abhayindia.com पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ एवं धरणीधर परिवार के संयुक्त तत्वावधान में धरणीधर मैदान में पौधरोपण किया गया।
जागरुक सदस्यों ने मैदान में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए और 51 पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। संस्थान के प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य ने बताया कि जब पेड-पौधें रहेंगे तो प्रकृति बचेगी, पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। आज सबसे अधिक जरूरी है शुद्ध पर्यावरण। इसके लिए सक्रिय पहल करनी होगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, दिनेश ओझा, दाऊ सेवग, जितेन्द्र भादाणी, हेमंत शर्मा, विफा के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, संतोष पारीक, मीना आचार्य, अनुराधा आचार्य आदि ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


