Hometrendingविनोद जोशी बने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी विकास समिति के निर्विरोध...

विनोद जोशी बने पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कॉलोनी विकास समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

बीकानेर Abhayindia.com पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कालोनी विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्‍न हो गए है।

मुख्य चुनाव अधिकारी नत्‍थू सिंह मीणा ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय 23-3-22 को नाम वापसी की अवधि समाप्त होने पर सभी पदों पर एक–एक नामांकन शेष रहने पर अध्यक्ष पद पर विनोद जोशी, उपाध्यक्ष डॉ केसी माथुर, सचिव पद पर शिव शंकर जाजडा एवं कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मोदी को निर्वाचित घोषित किया गया। चारों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा सामुदायिक भवन, पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी में की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. धर्म चन्द जैन मौजूद रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रथम बैठक में पूरे सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी को वातानुकूलित करने की घोषणा की। इसके बाद सभी गणमान्य सदस्यों सहित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पवनपुरी में विशेष पूजा अर्चना की गई।

बीकानेर : जग्‍गू को घर से बुलाकर ले गए और कर दिया मर्डर, पुलिस ने दो और आरोपी दबोचे

राजस्‍थान : सदस्‍य बनाने में पिछड़े, अब अभियान के लिए खुद मैदान में उतरेंगे सीएम गहलोत

राजस्‍थान के इस जिले में एक महीने के लिए धारा 144 लागू, फिल्म को लेकर…

वैभव गहलोत पर एफआईआर के बाद गर्माई सियासत, विपक्ष ने बोले हमले, कहा- गहरी हैं भ्रष्‍टाचार की जड़ें

दिल्‍ली-पंजाब के बाद अब राजस्‍थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…

बीकानेर : नहरबन्दी के दौरान एक दिन के अंतराल से मिल सकेगा पेयजल, रेपिड रेस्‍पॉन्‍स टीम गठित

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular