Sunday, December 14, 2025
Hometrendingडेंगू और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गांव-गांव अलर्ट, दुलचासर में...

डेंगू और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए गांव-गांव अलर्ट, दुलचासर में 1750 लोगों को पिलाया काढा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू और मौसमी बीमारियों के मरीजों के कारण आमजन में भय एवं परेशानी का माहौल बना हुआ है। ऐसे में बीमारियों से बचाव के लिए राजकीय आयुर्वेद औषधालय दुलचासर में दो दिवसीय विशाल क्वाथ शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के पहले दिन शनिवार को 1750 लोगों को क्वाथ (काढा) पिलाया गया।

औषधालय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जे. पी. चौधरी ने बताया कि आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार वर्तमान समय (शरद ऋतु) में पित्त का प्रकोप चल रहा है, यानि अब फैल रहे डेंगू एवं अन्य मौसमी बुखार में पित की प्रधानता है। जिसके कारण इसके बचाव एवं उपचार के लिए पित्तशामक चिकित्सा जरूरी है। इसलिए औषधालय में दो दिन के लिए मुस्तक, पाठा, पर्पटक, किरातिक्त, गुडुची, द्राक्षा, खजूर आदि पित शामक औषधियों से युक्त ज्वरनाशक क्वाथ तैयार करके लोगों को पिलाया जा रहा  है, ताकि आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

यह शिविर भामाशाहों और स्वयंसेवकों के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में देवीलाल छरंग, श्रीभगवान नाई, धर्मेंद्र स्वामी, श्रवण सारण, अशोक सुथार, प्रियेश, मनोज नाई, राजू सोनी, छगन  मून्धङा, विजय बाहेती, गुलराज, जयनारायण, भागीरथ स्वामी, नीतेश, जेठाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया है। रविवार को भी प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक क्वाथ वितरण शिविर जारी रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!