Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ एसपी मेडिकल कॉलेज के अध्‍यक्ष बने विकास मोदी,...

लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ एसपी मेडिकल कॉलेज के अध्‍यक्ष बने विकास मोदी, 25 वोटों से जीते

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान मेडिकल कॉलेज लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ (चि.शि.) के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के अध्यक्ष पद के आज हुए चुनाव में विकास मोदी 25 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया अध्यक्ष बजरंग कुमार सोनी के नेतृत्व में सम्पन्न करवाई गई।

चुनाव कमेटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत और संयोजक कमलेश व्यास रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का समन्वय किया। प्रदेश स्तर पर पवन भाटी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अजय किराडू प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चुनाव संचालन और अधिकारी चुनाव के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित समिति में डॉ. विनोद कुमार छींपा को चुनाव निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रमुख भूमिका दी गई। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रशासन अधिकारी संजय गहलोत और लेखाधिकारी सुनील दिवाकर को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतदान प्रक्रिया और परिणामनामांकन, जांच, नाम वापसी एवं मतदान की समूची प्रक्रिया निर्धारित समयानुसार लोकतांत्रिक तरीके से करवाई गई, जिससे लैब टेक्नीशियनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हुई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!