Hometrendingविजय सिंह राठौड़ मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

विजय सिंह राठौड़ मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाघ्यक्ष विजय सिंह राठौड़ को महिला बाल विकास विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

राठौड की इस नियुक्ति पर बीकानेर संभागाध्यक्ष अनिल सिहाग, जोधपुर संभागाध्यक्ष महेन्द्र लखावत, अजमेर संभागाध्यक्ष सूर्यभान सिंह, उदयपुर संभागाध्यक्ष मंगलेश्वर, जयपुर संभागाध्यक्ष रामबाबु सैनी सहित जिला महामंत्री अमरपुरी ने प्रसन्नता व्‍यक्‍त की है।

TN Purohit
TN Purohit

बीकानेर जिले के महिला बाल विकास के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर आचार्य एवं मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश व्यास ने कहा है कि राठौड़ को महिला बाल विकास विभाग संगठन में प्रदेश संयोजक नियुक्त करने पर संगठन एवं राज्य के मंत्रालयिक कर्मचारियों को बल मिलेगा।

Ajay Vyas
Ajay Vyas
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular