Monday, April 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सीएम फेस को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, फैसला...

राजस्‍थान में सीएम फेस को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, फैसला होगा वो ठीक ही होगा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा में मुख्‍यमंत्री फेस को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री राजे ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा में जो भी फैसला होगा वो ठीक ही होगा। पार्टी सामूहिक निर्णय करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब तक कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे। अब सबका ध्यान राजस्थान पर जाएगा। हम सब मिलकर बेहतर फैसला करेंगे। राजे ने भरोसा जताया कि भाजपा भारी बहुमत से प्रदेश की सत्ता में लौटेगी। पूर्व मुख्‍यमंत्री के इस ताजा बयान को लेकर राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि इससे जाहिर होता है कि उन्‍हें पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति भरोसा है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री राजे ने मीडिया से बातचीत में गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राजस्थान को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। हमारी सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर बेहतर स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। लेकिन, कांग्रेस सरकार के नेताओं की आपसी लड़ाई में राजस्थान का विकास ठप हो गया है।

राजे ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं या तो बंद कर दी गई या फिर उनके नाम बदल दिए गए। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं। गैंगवार की घटनाएं सामान्य बात हो गई है।

राजे ने ईआरसीपी को लेकर कहा कि इस मामले को मिल बैठकर समाधान निकालने की जरूरत थी। लेकिन, गहलोत सरकार इस दिशा में प्रयास नहीं कर पाई। इस सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है। गहलोत सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे जनता को फायदा पहुंचा हो। ये सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!