Hometrendingउषा कंवर शहरी जन कल्‍याण सेवा संस्‍थान की जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त

उषा कंवर शहरी जन कल्‍याण सेवा संस्‍थान की जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहरी जन कल्याण सेवा संस्थान बीकानेर चेयरमैन डॉ. मेघराज आचार्य के निर्देशानुसार उषा कंवर को संस्‍थान के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्‍त किया गया है। यह नियुक्ति संगीता सिंह शेखावत की अनुशंसा पर संस्था सचिव खुशाल चंद व्यास ने की।

नियुक्ति के साथ ही उषा कंवर को निर्देशित किया गया है कि कोरोना महामारी के तहत गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्रदान करें। इसके अलावा संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में अहम भागीदारी निभाएं।

बीकानेर के जनाना अस्‍पताल में कोविड मरीजों को रखने पर हो पुनर्विचार

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर में कोरोना के बढते मरीजोंं को देखते हुए अब उन्‍हें पीबीएम के जनाना अस्‍पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर हाल में प्रशासन ने तैयारियां करने के निर्देश भी दिए थे। इस बीच, रोग निदान सेवा संघ ट्रस्‍ट ने इस मामले में पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

ट्रस्‍ट के भत्‍तु पेडीवाल ने इस संबंध में कलक्‍टर नमित मेहता को एक पत्र भी सौंपा है। पत्र में बताया है कि जनाना अस्‍पताल में कोविड मरीज भेजने से वहां संक्रमण का खतरा बढ सकता है, इसलिए इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि रोग निदान सेवा संघ ट्रस्‍ट बीते 22 वर्षों से पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती व परिजनों के लिए पांच रुपए में भोजन की सुविधा उपलब्‍ध करवा रहा है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!