बीकानेर Abhayindia.com नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में वार्ड पार्षद के आरक्षण की लॉटरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम तथा खाजूवाला, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा नगर पालिका क्षेत्र के पार्षदों के आरक्षण के लिए लॉटरी सोमवार प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागार में निकाली जाएगी।
वहीं, सरकार ने जिला परिषद सदस्यों, प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों, सरंपच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी हैं। जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी अब अगले माह 17 सितंबर को निकाली जाएगी। जबकि उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी 18 सितंबर को निकाली जाएगी। वहीं, 309 निकायों के 10,245 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज निकाली जाएगी।
आपको बता दें कि इससे पहले लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाला जाना प्रस्तावित था। अचानक लॉटरी की तिथि बदलने से पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी करीब एक माह आगे खिसकने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने को लेकर भी नई अटकलें शुरू हो गई है।
















