Hometrendingपीबीएम में हंगामा,पार्षद और सुरक्षा गार्डों में विवाद

पीबीएम में हंगामा,पार्षद और सुरक्षा गार्डों में विवाद

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना संक्रमण के इस दौर में पीबीएम अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती है। बुधवार को पीबीएम अस्पताल में पार्षदों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया।

इस कारण एक बारगी हंगाम खड़ा हो गया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान पार्षद पीबीएम अधीक्षक के कक्ष में धरना देकर बैठ गए। वहीं सुरक्षा गार्डों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस दोनों पक्षों को समझाने के लिए मशक्कत करती रही। मामले में पार्षदों के रवैये से आहत पीबीएम अस्पताल के मेडिकल स्टाफ भी सुरक्षा गार्डों के समर्थन में आ गए।

विवाद की यह थी जड़…

विवाद मामलूी झड़प को लेकर हुआ था, बताया जा रहा है कि पार्षदों का एक शिष्ट मंडल पीबीएम अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचा था,इस दौरान अस्पताल की प्रशासनिक विंग के बाहर तैनात होमगार्ड के जवानों ने उन्हे रोका दिया, उनमें आपस में झड़प हो गई।

पार्षदों का आरोप…

पार्षदों का आरोप है कि होमगार्ड के जवान ने एक पार्षद को धक्का दिया और थप्पड़ भी मारी,जबकि होमगार्ड जवानों का कहना था कि भीड़ करके आ रहे पार्षदों को रोका तो उन्होंने हाथपाई शुरू कर दी और जबरन अस्पताल अधीक्षक के कक्ष में घुस गए। पार्षदों के इस रवैये से खफा होकर पीबीएम के सभी सुरक्षा गार्डों ने प्रशासनिक विंग के बाहर धरना शुरू कर दिया, इस बीच कई सुरक्षा गार्ड सड़क पर लेट गए।

अधीक्षक के साथ गरमा-गरमी

उधर, पीबीएम अधीक्षक के कक्ष में ज्ञापन लेकर पहुंचे पार्षदों की अधीक्षक डॉ.सलीम के साथ भी गरमा-गरमी हो गई,इससे गुस्साएं अधीक्षक एक बारगी तो तैश में आ गए। माहौल गरमाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर आई पुलिस ने समझाईस कर पार्षदों को अधीक्षक के चैम्बर से बाहर निकाला। इधर प्रशासनिक विंग के बाहर धरने पर बैठे सुरक्षा गार्डों का कहना था कि ड्यूटी के दौरान हाथापाई और मारपीट करने वाले पार्षदों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाए। वहीं पार्षद भी इस समूचे मामले को लेकर आगे की रणनीति बनाने में जुटे थे।

लगाए गंभीर आरोप

घटनाक्रम को लेकर गुस्साएं पार्षद मनोज विश्रोई, प्रफुल्ल हटीला,चेतना चौधरी,पारस मारू ने बताया कि इससे साथी पार्षद युनुस अली की बुजुर्ग मां का यहां पीबीएम अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण निधन हो गया, उनके साथी पार्षद ने यह दुखदायी पीड़ा भी सहन कर ली,मगर आमजन को ऐसी पीड़ा नहीं भोगनी पड़े, इसके लिए पार्षद पीबीएम अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे थे, जहां होमगार्ड के जवानों ने ना सिर्फ अभद्रता की,बल्कि एक पार्षद के थप्पड़ जड़ दिया। यह रवैया बर्दाश्त नहीं होगा।

पार्षदों का रवैया ठीक नहीं

पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.सलीम के अनुसार पार्षदों की बात सुनकर उनका ज्ञापन लेने के लिए तैयार थे,लेकिन पार्षदों ने पहले सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद किया, फिर अंदर आकर उनसे भी उलझने लगे। डॉ.सलीम ने कहा कि पार्षद सम्मानीय जन प्रतिनिधि है,उन्हे ऐसा रवैया नहीं अपनाना चाहिए है। डॉ.सलीम ने कहा कि अगर इस समूचे घटनाक्रम में सुरक्षा गार्ड दोषी पाया जाएगा, तो उसे ड्यूटी से हटा दिया जाएगा, लेकिन कोरोना संकट के इस माहौल में पीबीएम अस्पताल में इस तरह से हंगामा करना ठीक नहीं है।

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड(BKESL) की ओर से 6 अगस्त को बिजली उपकरणों का रखरखाव किया जाएगा।

इसके चलते सुबह 7 से 11 बजे तक सुदर्शना नगर, सांई बाबा मंदिर, वल्लभ गार्डन क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी।

 

Attachments area

Preview YouTube video निष्पक्ष और सटीक खबरें देने पर अभय इंडिया टीम का आभार : रवि पारीक

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!