






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवकुमार आचार्य (गौरू भा) का देर रात असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में एवं बीडीए कार्यालय में शोक व्याप्त हो गया। आपको बता दें कि सौम्य और व्यवहार कुशल शिवकुमार आचार्य बीते साल अगस्त में ही बीडीए से अपनी गौरवपूर्ण सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। आचार्य पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर बीडीए कर्मचारी संघ के अश्वनी कुमार आचार्य, प्रेरणा प्रतिष्ठान के प्रेमनारायण आचार्य सहित अनेक जनों ने शोक व्यक्त किया है।


