Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 को बीकानेर के दौरे पर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 जनवरी (बुधवार) को बीकानेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हवाई मार्ग के ज़रिए बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

चौहान दोपहर 3 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज में भावना मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात चौहान, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। सायं 6 बजे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आईसीएआर के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक सम्पन्न होने के बाद शिवराज सिंह चौहान रात्रि 8 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!