Saturday, May 18, 2024
Hometrendingबीकानेर: ग्रेड पे नहीं बढऩे से खफा कर्मचारी, 5 फरवरी को रहेंगे...

बीकानेर: ग्रेड पे नहीं बढऩे से खफा कर्मचारी, 5 फरवरी को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्राालयिक कर्मचारी संघ ने आह्वान किया है कि 5 फरवरी को प्रदेश के मंत्रालयिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

Attachments area
Preview YouTube video मंत्रालय कर्मचारी 5 फरवरी को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर, बोले- प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी

रविवार को कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के लिए उनकी मांगे महज चुनावी जुमला बनकर रह गई है। मंत्रालयिक कार्मिक शासन की रीड होता है, अपनी निष्ठा के साथ काम करता है, इसके बावजूद सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। ऐसे में अब 5 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, विधानी ने दावा किया है कि मंत्रालयिक कार्मिकों के साथ ही सहायक कर्मचारी भी समर्थन में अवकाश पर ही रहेंगे।

विधानी ने बताया कि वर्ष 2017 में वेतन कटौती का लाभ छीन लिय एवं इसके बाद वेतन आयोग का लाभ मिलने पर भी प्रदेश का मंत्रालयिक कर्मचारी अपने को ठगासा महसूस कर रहा है। प्रेस वार्ता में प्रेदश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत, मधुसूदन सिंह, लक्ष्मी नारायण बाबा, तारचंद सिरोही, बीकानेर संभाग अध्यक्ष रसपाल सिंह, बीकानेर जिलाध्यक्ष शिव छंगाणी, सहायक कर्मचारी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पुरोहित ने भी ग्रेड पे 3600 करने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया।

यह मांगे रखी…

प्रदेशाध्यक्ष मनीष विधानी के अनुसार कनिष्ठ सहायकों को विशेष वर्ग क दर्जा देकर ग्रेड पे 3600 किया जाए, पूर्व में की गई वेतन कटौती निरस्त की जाए, नवनियुक्त मंत्रालयिक कर्मचारियों कनिष्ठ सहायकों की परिवेदना निस्तारण कर गृह जिलें में पदस्थापित करने, नई पेंशन योजना वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित मांगे है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular