Hometrendingबिनानी कन्‍या कॉलेज में उमंग-2025 का आगाज, पहले दिन दौड़ और क्रिकेट...

बिनानी कन्‍या कॉलेज में उमंग-2025 का आगाज, पहले दिन दौड़ और क्रिकेट मैच आयोजित

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बिनानी कन्‍या कॉलेज में उमंग-2025 का आगाज हो गया है। इसके पहले दिन चम्‍मच दौड़ व क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच रैफरी मुकेश बोहरा ने बताया कि चम्‍मच दौड़ का उद्घाटन प्राचार्य डॉ अरूणा आचार्य ने किया। इसमें कुल आठ लीग राउण्ड सम्पन्न हुए। लीग मैचों में सारिका, आस्था, कविता, चंचल, वैशाली, आरूषि, श्यामा, सुरभि, रिचा, माधवी, राधिका, प्रियंका विजयी रही।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में बिनानी गर्ल्स तथा शेरनी स्क्वॉड के बीच में क्रिकेट का पहला लीग राउण्ड सम्पन्न हुआ। शेरनी स्क्वॉड के कप्तानी टीम बिनानी गर्ल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमत्रित किया। बिनानी गर्ल्स ने निर्धारित 8 ओवर में पूजा व्यास के 20 रनों की मदद से 49 रनों का स्कोर किया। बदले में शेरनी स्कवॉड 8 ओवर में 39 रनों पर सिमट गई। बिनानी गर्ल्स ने यह मैच 11 रनों से जीत लिया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular