Thursday, June 25, 2026
Hometrendingमेड़ता की उमा शर्मा बनी प्रदेश संयोजक, बीकानेर की भंवरी देवी व्यास...

मेड़ता की उमा शर्मा बनी प्रदेश संयोजक, बीकानेर की भंवरी देवी व्यास को बनाया मीडिया प्रभारी

बीकानेर abhayindia.com जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने अपने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरोज प्रजापत ने बताया कि मेड़ता निवासी उमा शर्मा रजत को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। कार्यकारिणी में बीकानेर की पत्रकार भंवरी देवी व्यास को प्रदेश का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।

गौरतलब है कि भंवरी देवी ब्यास पिछले दो दशक से नारीदूत नामक अखबार के संपादक है। इसके अलावा बीकानेर से कार्यकारिणी में कई बार पार्षद रह चुकी डॉ मीना आसोपा को भी उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। यह संगठन जनसंख्या समाधान को लेकर समाज में जागरूकता लाने का काम करेगा।

इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक उमा शर्मा रजत ने अभय इंडिया को बताया कि नए वर्ष में संगठन की एक प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी । बैठक में संगठन के उद्देश्य संगठन के कार्य नीति को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी उन्होंने कहा कि जनसंख्या का समाधान होने से ही देश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा उन्होंने उम्मीद जताई। उमा शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय होने का आह्वान किया है

- Advertisment -

Most Popular