Hometrendingईद और आखातीज पर भी यूआईटी के रिटायर्ड कार्मिकों-अधिकारियों को नहीं मिली...

ईद और आखातीज पर भी यूआईटी के रिटायर्ड कार्मिकों-अधिकारियों को नहीं मिली पेंशन

बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) बीकानेर के रिटायर्ड कार्मिकों और अधिकारियों को मार्च 2023 माह की पेंशन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। रिटायर्ड कर्मचारियों के अनुसार, ईद–उल–फितर और बीकानेर स्थापना दिवस (आखाबीज तीज) त्‍योहार पर भी पेंशन नहीं मिलना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। इससे कर्मचारियों व अधिकारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यूआईटी के रिटायर्ड अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारी भैंरूरतन किराडू ने इस संबंध में न्‍यास अध्‍यक्ष एवं कलक्‍टर को पत्र भेजा है। किराडू ने बताया कि पेंशन बिल देरी से बनाने, DSC में तकनीकी खराबी होने, पीडी खाते का कोषालय से मिलान नहीं करने आदि कारणों से मार्च माह की पेंशन का भुगतान अभी तक अटका हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular