Monday, May 25, 2026
Hometrendingयू. आर. साहू होंगे राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, राज्‍यपाल ने...

यू. आर. साहू होंगे राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, राज्‍यपाल ने जारी किए आदेश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी यू. आर. साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के नए अध्यक्ष होंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक आदेश जारी कर साहू को अध्‍यक्ष पद पर नियुक्ति दी है।

आपको बता दें कि आरपीएससी में अध्‍यक्ष का पद बीते करीब 10 महीने से रिक्त था। इससे पहले अध्यक्ष रहे संजय कुमार श्रोत्रिय का कार्यकाल अगस्त 2024 में पूरा हो गया था। आरपीएससी के सदस्य कैलाश मीणा के पास कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी थी।

आरपीएससी के नए अध्‍यक्ष यू. आर. साहू ओडिशा के रहने वाले हैं। वे राजस्थान के सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी होने के साथ पुलिस महानिदेशक भी हैं। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने साहू की नियुक्ति आरपीएससी के अध्यक्ष पद पर की है। अब पुलिस महानिदेशक के पद से त्याग पत्र देकर वे आरपीएससी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। साहू फरवरी 2024 में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक बने थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!