Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरपिस्तौल लेकर घूम रहे दो युवकों को दबोचा

पिस्तौल लेकर घूम रहे दो युवकों को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार रात नाकेबंदी के दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों को दबोच कर उनके पास से एक पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस बरामद कर लिए। यह कार्रवाई थानाधिकारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात सागर तिराहा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रुकवाया। उसमें सवार दो युवकों महाजन थानान्तर्गत अर्जुनसर निवासी सुभान खां उर्फ सुभाष मिरासी (35) तथा जोधपुर के कुडी भगतासनी क्षेत्र निवासी अशोक बिश्नोई (24) की तलाशी ली गई। इस दौरान एक के पास से एक पिस्तौल व दो जिन्दा कारतूस तथा दूसरे के पास से दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गुलाम नबी को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!