Hometrendingबीकानेर में दो हारे हुए चेहरों को हुआ एक जैसा दर्द :...

बीकानेर में दो हारे हुए चेहरों को हुआ एक जैसा दर्द : डॉ. सुरेंद्र सिंह और गुलाम मुस्तफा की पोस्ट वायरल, लिखा- ‘आदमी विश्वास से मारा गया’

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव में हार-जीत के बाद बीकानेर की सियासत में एक अनोखा संयोग देखने को मिला है। महापौर चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और उप-महापौर चुनाव में पुत्रवधू नसीम बानो की हार से आहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम मुस्तफा (बाबू भाई) ने सोशल मीडिया पर एक शायरी पोस्ट की है। दोनों नेताओं की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है और सहानुभूति बटोर रही है।

 दोनों ने लिखा- “तुम भी खोजो हम भी खोजे

तीर इतने पास से मारा गया

राजा अपने दास से मारा गया

मौन धारण कर खड़े हैं अस्त्र-शस्त्र,

आदमी विश्वास से मारा गया।”

एक सा दर्द : तीर पास से मारा गया

दोनों नेताओं का दर्द एक जैसा है। अपनों ने ही घात किया।

gulaam mustafa

Dr Surendra Singh Shekhawat

आंकड़ों पर नजर

महापौर चुनाव : डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को केवल 30 मत मिले, जबकि कांग्रेस के अनिल कल्ला को 50 मत मिले।

उप-महापौर चुनाव : भाजपा प्रत्याशी पंकज गहलोत ने 40 वोट लिए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो 38 वोट ही ले सकीं। कांग्रेस समर्थित 12 वोट उन्हें नहीं मिले। एक वोट NOTA में गया और एक रद्द हो गया। मतलब साफ है- भाजपा का मेयर प्रत्याशी भी भीतरघात से हारा और कांग्रेस की डिप्टी मेयर प्रत्याशी भी अपनों के विश्वासघात से हारी। तभी दोनों के जख्मों पर एक ही शायरी मरहम बनकर सामने आई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular