Hometrendingनाला टूटने से दो कॉलोनियां पानी से घिरी, लोगों का घरों से...

नाला टूटने से दो कॉलोनियां पानी से घिरी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, कोई नहीं ले रहा सुध

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जमकर हुई बारिश के बीच गंदे पानी का नाला टूटने से दो कॉलोनियां पानी से घिर गई है। यहां रहने वाले लोगों घरों में ही कैद होने को विवश हो रहे हैं। यह हालात बजरंग विहार प्रथम और बजरंग विहार सैकंड फेज में बने हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां नाला टूटने के बाद उसका बरसाती पानी कॉलोनी क्षेत्र में फैल गया। कुछ जगहों पर तो पानी का स्तर लगभग 5 से 6 फीट तक है।

क्षेत्र के लोगों के अनुसार, कॉलोनी से पानी निकलवाने के लिए उन्‍होंने प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक सिद्धीकुमारी से भी संपर्क साधा लेकिन अभी तक राहत पहुंचाने के उपाय शुरू नहीं किए गए है। पानी निकालने के लिए इंतजाम नहीं होने से कई घरों के गिरने की आशंका उत्‍पन्‍न हो गई। लोगों का दैनिक जनजीवन बुरी तरह चरमरा गया है। जरूरी काम के लिए घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही मच्‍छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा भी बनने लगा है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रशासन ने यदि समय रहत दो कॉलोनियों में व्‍याप्‍त समस्‍याओं का निस्‍तारण नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular