Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा करते दो बुकी गिरफ्तार

बीकानेर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा करते दो बुकी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा लगाते दो हाईटेक बुकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्‍जे से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने में उपयोग में लिये जा रहे चार एन्ड्राईड मोबाईल, एक एलईडी, इलेक्ट्रोनिक कैलकुलेटर, 1470 रुपये सट्टा राशि, करीब ढाई लाख का हिसाब किताब सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोपियों को सट्टा लाईन देने वाले बुकी गणेश सेवग व जगदीश उर्फ जग्गु को नामजद कर तलाश है। नोखा थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स व सनराईज हैदराबाद के क्रिकेट मैच पर सट्टा लाईन चलाकर ऑनलाईन सट्टा लगाते हुए दो हाईटेक बुकी हसन अली पुत्र शोर मोहम्मद उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं. 18 चुना भट्टा के पास नोखा व राजकुमार उर्फ राजू पुत्र जयनारायण नाई उम्र 3 साल निवासी वार्ड नं. 03 राठी खेड़ी नोखा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हसन अली व राजकुमार उर्फ राजू नाई द्वारा बुकी गणेश सेवग निवासी नोखा व जगदीश उर्फ जग्गू निवासी कुदसू से सट्टा लाईन लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच के लाईव आंकडों व सम्भावनाओं पर इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के माध्यम से सूचना व संचार माध्यमों का दुरूपयोग करके अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उक्त अवैध कार्य करने पर एक शख्स को सदोष लाभ व दूसरे शख्स को सदोष हानि व धोखाधडी करना पाया गया। जिस पर आरोपीगण के विरूद्ध मुकदमा पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान जारी हैं।

पुलिस टीम : ईश्वरप्रसाद पुनि थानाधिकारी, गोविन्दसिंह सउनि, गणेश कानि, पेमाराम कानि पुलिस थाना नोखा ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!