Hometrendingबीकानेर में मर्डर के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक ना‍बालिग निरुद्ध

बीकानेर में मर्डर के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक ना‍बालिग निरुद्ध

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक व्‍यक्ति मर्डर के मामले में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। वहीं, एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला : परिवादी कप्तान पुत्र शमसुदीन उर्फ शमशेर निवासी रिडमलसर सिपाहीयान ने 30.05.2023 को थाना पर एक प्रकरण तीन नामजद व्यक्तियों के विरूद्ध दर्ज करवाया कि मैं 29.05.2023 को रात्रि 11 बजे मेरे घर के बाहर खड़ा था तो फिरोज उर्फ अफरोज, कैलाश व अभिषेक आये व मेरे साथ झगडा किया मैं भागकर घर के अन्दर चला गया तीनों मेरे पिछे पिछे मेरे घर आकर मेरे साथ व मेरे भाई संजू के साथ मारपीट की जिससे मेरे भाई संजू के खून आ गया व मेरे पिता शमशुदीन छुडाने के लिये आये तब अभिषेक ने धक्का मारा जिससे मेरे पिताजी नीचे गिर गये उसके बाद तीनों ने मारपीट की और मौके से भाग गये। बाद में मैने मेरे पिताजी को उठाकर कमरे में चारपाई पर सुला दिया उसके बाद सम्भाला तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच थानाप्रभारी महावीर प्रसाद ने शुरू की।

हत्या के प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुऐ तेजस्विनी गौतम जिला पुलिस अधीक्षक व हरि शंकर आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशानुसार वृताधिकारी, वृत सदर शालिनी बजाज आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी मय टीम द्वारा मौके पर एमओबी व एफएसएल टीम से घटना के सम्बंध में सूक्ष्म साक्ष्य संकलन किये गये व मुल्जिमानों के मोबाईल नम्बरों की लोकशन प्राप्त कर मुल्जिमान के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर तीनों नामजद आरोपीयों को दस्तयाब कर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुऐ सूक्ष्मत तफ्तीश की जाकर तीनों नामजद आरोपीगणों के हत्या की घटना में संलिप्त पाये जाने पर 1. फिरोज उर्फ अफरोज पुत्र फजल रहमान निवासी रिडमलसर सिपाहीयान 2. कैलाश पुत्र गणेशाराम मेघवाल निवासी रिडमलसर सिपाहीयान को गिरफ्तार किया गया व दोनों से गहनता से अनुसंधान जारी है व एक नाबालिग को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सम्पषण गृह भिजवाया गया।

कार्यवाही करने वाली टीम…

महावीर प्रसाद पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी बीकोनर
पूरनाराम सउनि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
रोहिताश भारी हैडकानि 22 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
विजयसिंह हैडकानि 174 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
सुरेन्द्र कुमार हैडकानि 184 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
दीपक यादव हैडकानि साईबर सैल बीकानेर
राकेश कानि 577 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
पुखराज कानि 1057 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
धर्मेन्द्र कानि 862 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
सत्यपाल कानि 799 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
प्रभुराम कानि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
झाबरमल कानि 626 डीआर पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular