Saturday, April 20, 2024
Homeबीकानेरन्यास अध्यक्ष रांका ने लिया प्रण, ...तब तक घर नहीं जाऊंगा

न्यास अध्यक्ष रांका ने लिया प्रण, …तब तक घर नहीं जाऊंगा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका ने प्रण लिया है कि जब तक सूरसागर तालाब का पानी पूरी तरह बाहर नहीं निकल जाएगा, तब तक वे अपने गंगाशहर स्थित मूल निवास नहीं जाएंगे। शनिवार शाम को सूरसागर तालाब पर गंदे पानी को निकालने के काम का जायजा ले रहे रांका से ‘अभय इंडिया’ ने बातचीत की।

Sursagar 6

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण तालाब पूरी तरह लबालब हो गया था। अब तक 16 फीट पानी निकाला जा चुका है। मौके पर फिलहाल नौ पंप लगाए गए है, इनकी संख्या और बढ़ाई जा रही है। रांका ने बताया कि तीन दिन में तालाब का बचा हुआ पानी निकालने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद तालाब की टूटी दीवार ठीक कराने, सौंदर्यकरण सहित अन्य काम तेजी से करवाए जाएंगे।

सीएम के चैलेंज को करेंगे पूरा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर दौरे के दौरान नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका की तरफ मुखातिब होते हुए साफतौर पर कह दिया था कि …मिस्टर रांका, ये काम पंद्रह दिन में पूरा करवा दो। न्यास अध्यक्ष ने सीएम के इस चैलेंज को स्वीकारते हुए सूरसागर को संवारने में जी-जान से जुट गए हैं। शनिवार शाम को न्यास अध्यक्ष ने न्यास सचिव राष्ट्रदीप, अधिशासी अभियंता संजय माथुर सहित अन्य अधिकारियों से सूरसागर पर चल रहे कार्य में तेजी लाने के लिए मुस्तैदी से जुटने को कहा। रांका ने कहा कि इसकी सफाई जल्द से जल्द करने में जो भी आवश्यक संसाधन चाहिए, वो तत्काल प्रभाव से लगाए जाएं।

न्यास अध्यक्ष के साथ उप महापौर अशोक आचार्य भी सूरसागर तालाब की सफाई के कार्य में तेजी लाने के लिए जुटे हुए हैं। उपमहापौर आचार्य ने बताया कि तालाब की सफाई में संसाधनों की कमी आने नहीं दी जाएगी। इस काम में न्यास और निगम सहित सभी का सहयोग मिल रहा है। न्यास अध्यक्ष के तालाब के अवलोकन के दौरान पूर्व पार्षद शंभू गहलोत, दीपक व्यास, भगवती प्रसाद गौड़, गिरीराज हर्ष, प्रणव भोजक आदि मौजूद थे।

स्वागत और सफेद काबा के दर्शन से अभिभूत हुई सीएम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular