








बीकानेर Abhayindia.com देहदानी, भामाशाह, दानवीर सुन्दर लाल दुग्गड़ की स्मृति में बुधवार को श्री साधुमार्गी जैन संघ गंगाशहर-भीनासर की ओर से जवाहर विद्यापीठ सभागार में स्मृति सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चंपालाल डागा ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व का स्मरण दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय दुग्गड़ ने पी.बी.एम. अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग, देशनोक बालिका स्कूल, गौशाला कोलाकाता, मेवाड़, मुंडवा की संस्थाओं को आर्थिक सहयोग किया। आचार्यश्री नानेश समता विकास केन्द्र ट्रस्ट, दांता में विद्यालय, महाविद्यालय भवन बनवाए।
उन्होंने स्वर्गीय दुग्गड़ के साथ बिताए पलों व बातों का स्मरण दिलाते हुए कहा कि स्वर्गीय दुग्गड़ ने जिन्दगी व उम्र के फर्क को बड़े चिंतन के साथ बताया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता मोहन सुराणा, उद्योगपति कन्हैयालाल बोथरा, किशन लाल बोथरा, विमल सेठिया, संस्था अध्यक्ष कौशल दुग्गड़, संस्था मंत्री चंचल कुमार बोथरा, प्रचार प्रसार मन्त्री दिलीप कातेला, किशनलाल बोथरा, जवाहर विद्यापीठ के मन्त्री लूणकरण सुराणा, महिला मंडल अध्यक्ष असलेखा सोनावत, व बहुमंडल अध्यक्ष कुन्ती लुणावत, डूंगरमल सेठिया, साधुमार्गी जैन संघ महिला मंडल व बहू मंडल की अध्यक्ष व पदाधिकारियों, संघ मंत्री चंचल बोथरा आदि ने स्वर्गीय दुग्गड़ को श्रद्धांजलि दी।


