Hometrendingस्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 16 फरवरी...

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 16 फरवरी को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 16 फरवरी 2026 सोमवार को प्रातः 10-15 बजे स्थानीय जस्‍सूसर गेट स्थित मूर्ति सर्किल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन गोपाल मेघवाल शहर कांग्रेस के अध्यक्ष करेंगे। मुख्य अतिथि बीडी कल्ला पूर्व मंत्री व विशिष्ट अतिथि महावीर रांका बीजेपी नेता, हारून राठौड़ पूर्व उप महापौर, सलीम भाटी पूर्व अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल, वक्ता मीना असोपा बीजेपी नेत्री होंगे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक के देशभक्ति त्याग और समाज सेवा के योगदान को स्मरण किया जाएगा। वक्ता उनके आदर्शों पर चलने और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देंगे। स्‍व. मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान के अध्‍यक्ष नित्‍यानंद पारीक ने सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के अपील की है।

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular