Monday, April 27, 2026
Hometrendingपूर्व सांसद महेन्द्र सिंह भाटी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल...

पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह भाटी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल रक्तदान शिविर आठ को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में स्व. श्रीमती कमलेश कंवर कुँ रविन्द्र सिंह भाटी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह भाटी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल रक्तदान शिविर आठ जनवरी को माहेश्वरी सदन, बरसलपुर हाऊस के सामने जस्सूसर गेट के बाहर आयोजित होगा।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि स्व. श्रीमती कमलेश कंवर व कुंवर रविन्द्र सिंह भाटी की 23वीं पुण्यतिथि एवं बीकानेर के लोकप्रिय लोकसभा सदस्य स्व. महेंद्रसिंह भाटी व स्व. नरेन्द्र पांडे की 19वीं पुण्यतिथि पर 8 जनवरी 2023 को श्रद्धांजलि सभा प्रातः 9:00 बजे विशाल रक्तदान शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रखा गया है।

भाटी ने बताया कि स्व. श्रीमती कमलेश कंवर कुँ रविन्द्र सिंह भाटी मेमोरियल ट्रस्ट बीकानेर द्वारा प्रथम बार वर्ष 1999 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तब रक्तदान के लिए आम लोगों में डर व अनेक शंकाये व्याप्त थी लेकिन ट्रस्ट द्वारा लगातार अलग-अलग जगहों पर ऐसे आयोजन के कारण आज आम लोग रक्तदान के लिए तैयार रहते हैंं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!