Sunday, June 21, 2026
Hometrendingपैसों का प्रलोभन देकर ले लिया गोल्‍ड लोन, धोखाधड़ी के आरोप में...

पैसों का प्रलोभन देकर ले लिया गोल्‍ड लोन, धोखाधड़ी के आरोप में छह जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पैसों का प्रलोभन देकर एक व्‍यक्ति के नाम से गोल्‍ड लेकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। नयाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुक्‍तापसाद नगर निवासी दीपू सोलंकी पुत्र रामनिवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संतोष राणा, अविनाश सोनी, गौरीशंकर सोनी, संजय सोनी, मनोहर सोनी व एक अन्‍य जने ने पैसों का प्रलोभन देकर मेरे नाम से गोल्‍ड लोन ले लिया और झूठा आश्‍वासन दिया गया कि कुछ समय के अंदर सबका गोल्‍ड लोन चुकता कर दिया जाएगा। सभी के नाम से गोल्‍ड लोन लिए नौ माह से ऊपर हो गए लेकिन लोन चुकता नहीं कर धोखाधड़ी कर दी। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!