Homeबीकानेरबिजली कंपनी के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन, सीओओ को सौंपा ज्ञापन

बिजली कंपनी के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन, सीओओ को सौंपा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जनसंघर्ष समिति की ओर से आज बिजली कंपनी बीकेसीएल के खिलाफ11 सूत्रीय मांगों को लेकर पवनपुरी स्थित कम्पनी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी शान्तनु भट्टाचार्य के निवास स्थान पर घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

समिति सरंक्षक रामकुमार व्यास ने बताया मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मांग पत्र को स्वीकार करते हुए 7 अक्टूबर को सुबह वार्ता के लिए बुलाया गया है। समिति के भंवर पुरोहित ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ योजनाबद्व तरीके से निजी कम्पनी की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर विरोध कर एमओयू में सम्बंधित बिंदुओं में जनता को राहत कैसे मिलें इस सम्बंध में विस्तृत योजना बनाकर आगामी रणनीति तय की गई।

कर्मचारी नेता कैलाश आचार्य व सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाशंकर आचार्य ने कहा कि अधिकारियों की मंशा जानने के बाद जनजागरण के लिए अभियान चलाया जाएगा।

प्रदर्शन में दिनेश ओझा, विजय कोचर अनिल आचार्य,मुकेश सारस्वत मालचंद सुथार, केलाश भार्गव सोहनसिंह राजपुरोहित, सुभाष पुरोहित,विक्रम कुमावत,अरुण कल्ला हेमन्त शर्मा, शबनम बानो नवीन आचार्य,कर्मचारी रमेश उपाध्याय,अशोक जोशी, राजकुमार जोशी, दुर्गाशंकर व्यास आदि शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular