Friday, April 19, 2024
Homeदेशआज का इतिहास (29 जून) : हाथ में आया आईफोन, और भी...

आज का इतिहास (29 जून) : हाथ में आया आईफोन, और भी हुई अहम् घटनाएं

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देश और दुनिया के इतिहास में 29 जून के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं। इनमें एप्पल आईफोन का लॉन्च होना भी एक अहम् घटना है। हालांकि स्मार्टफोन का कंसेप्ट काफी पुराना है। इसके बारे में सबसे पहले 70 के दशक में चर्चा हुई जब किसी ऐसी मशीन के बारे में सोचा गया जो कम्प्यूटर और फोन दोनों का काम कर सके, हालांकि इस कल्पना को सच्चाई में तब्दील होने में काफी समय लगा।

एप्पल ने आईफोन में दूसरे स्मार्टफोनों के मुकाबले कुछ अलग और उच्च तकनीक प्रोग्राम भी डाला, जिन्होंने उसे बाजार में खास जगह दिलाई। सेलुलर और वाई-फाई दोनों तरह के कनेक्शन के अलावा फोटो और वीडियो शूटिंग के लिए भी 3जीएस और इसके बाद आने वाले आईफोन के मॉडल काफी अच्छे माने जाते हैं। अब तक बाजार में आईफोन के 6 मॉडल आ चुके हैं।

जानिये, आज के दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं संक्षेप में :-

1444 : सिकंदरबेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को किया था पराजित।

1613 : विलियमम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने के कारण हुआ क्षतिग्रस्त।

1864 : कनाडा में हुए भीषण रेल हादसे में 90 लोग मारे गए।

1960 : बीबीसी के अध्यक्ष ने आज ही के दिन घोषणा की थी कि संस्था का नया टेलीविजऩ केंद्र टेलीविजन जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।

1961 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।

1974 : मारिया एस्तेला ईसाबेल मार्टिनेज दी पेरोन ने अर्जेन्टीना की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

2007 : आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन 2007 में आज ही के दिन बाजार में आया था।

2008 : दुनिया के पहले प्रेग्नेंट पुरुष ने बेटी को जन्म दिया।

2012 : करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया।

2012 : हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ।

2013 : कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular