Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में आज 355 नए केस, भरतपुर में रिकॉर्ड 110 केस, देखें...

राजस्‍थान में आज 355 नए केस, भरतपुर में रिकॉर्ड 110 केस, देखें और कहां-कितने…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में बुधवार को 355 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सबसे अधिक केस भरतपुर में 110 सामने आए हैं। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 51, पाली में 44, जोधपुर में 41, सीकर में 19, चूरू में 14, जालौर में 13, झुंझुनू में 9, सिरोही और नागौर में 8-8, झालावाड़ और कोटा में 4-4, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में 3-3, डूंगरपुर, धौलपुर, बीकानेर और अलवर में 2-2, करौली, जैसलमेर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बूंदी, श्रीगंगानगर में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 11 हजार 600 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। आज 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और राज्य में बाहर से आए 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। प्रदेश में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा भी 259 तक पहुंच गया है।

बीकानेर संभाग में आज 17 नए केस आए सामने, इस जिले में आए सबसे ज्‍यादा…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!