Hometrendingराजस्‍थान में आज 305 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने, देखें जिलेवार...

राजस्‍थान में आज 305 नए कोरोना संक्रमित मरीज आए सामने, देखें जिलेवार रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कोरोना के पॉजीटिव केस आने का सिलसिला थमने के बजाय और तेजी से बढ रहा है। बीते 5 दिन से लगातार प्रदेश में प्रत्‍येक दिन दो सौ से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। वहीं, सोमवार को 305 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज डूंगरपुर में सबसे ज्‍यादा 64 केस मिले हैं। इसके अलावा जयपुर में 47, जोधपुर में 35, भीलवाड़ा में 25, उदयपुर में 21, राजसमंद में 10, जैसलमेर 12, जालौर 25, बाड़मेर में 11, भरतपुर में 6, बीकानेर में 6, चित्तौड़गढ़ में 5, दौसा में 5, धौलपुर में 3, अजमेर में 1, बांसवाड़ा में 4,  झुंझुनूं में 2, कोटा में 2, नागौर में 2, पाली में 4, सीकर में 6, सिरोही 6, टोंक में 2 नए मरीज मिले हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular