Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर में चोरियों की घटनाओं पर लगे रोकथाम, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने...

बीकानेर में चोरियों की घटनाओं पर लगे रोकथाम, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में लगातार कई दिनों से बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से आहत अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में समाजबंधुओं ने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी को ज्ञापन देकर घटनाओं पर अंकुश लगाने रात्रिकालिन गस्त बढ़ाने व तुरन्त प्रभाव से अपराधियों की धरपक्कड़ करने की मांग रखी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि पिछले कई दिनों से बीकानेर में चोरियों की घटनाएं बेतहाशा रूप से बढ़ रही है, रोजाना समाचार पत्रों में बीकानेर के कोई न कोई क्षेत्र में चोरी की घटना के समाचार प्राप्त होते है। इस ओर हमारा आपसे आग्रह है, कि इन घटनाओं में वैश्य समाज के घरों को लक्ष्य करके चोरियां की जा रही है यह भी खबरें पिछले कई दिनों से बीकानेर शहर के प्रमुख सामाचार पत्रों एवं वेब पोर्टलों के माध्यम से प्रकाशित किए जा रहे है, ओर वास्तव में यह सच्चाई है, कि वैश्य समाज के घरों को टारगेट करके इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिनमें मुख्यतः कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत कोचरों के चौक, बैगानी चौक, बागडी मौहल्ला, गोलछा मौहल्ला, गोगागेट क्षेत्रों में हुई घटनाओं की वजह से वैश्य समाज के लोगो में भय का माहौल है।

उन्‍होंने बताया कि इन क्षेत्रों में हुई घटनाओं की विस्तृत जांच वृताधिकारी स्तर के अधिकारी से करवाकर पीडित परिवारों को माल बरामद करवा कर न्याय दिलाने व अपराधियों को पकडवाकर सजा दिलवाएं ताकि राजस्थान पुलिस का व्यक्तव्य “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास“ की सार्थकता सिद्ध हो। प्रतिनिधि मण्डल में महामंत्री किशन लोहिया, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, प्रवक्ता संजय जैन सांड, विजय बाफना, शान्ति लाल कोचर साथ रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!