Hometrendingराजस्‍थान के आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, जानें- अब क्‍या रहेगा शेडयूल...

राजस्‍थान के आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, जानें- अब क्‍या रहेगा शेडयूल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) ओ.पी. बुनकर ने बताया कि वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संचालित होंगे। शेष गतिविधि पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।

निदेशक बुनकर ने बताया कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार शीतकाल (दिनांक 01 अक्टूबर से 31 मार्च) के लिए राज्य के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक (4 घण्टे) निर्धारित रहता है। किन्तु मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय आदेश के तहत 01 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्र प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (4 घण्टे) संचालित थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular