Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान से अब तक आठ महिलाएं बन चुकी है राज्‍यसभा सांसद, जानें-...

राजस्‍थान से अब तक आठ महिलाएं बन चुकी है राज्‍यसभा सांसद, जानें- कब कौन बनी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान से अब तक आठ महिलाएं राज्‍यसभा सांसद बन चुकी हैं। इनमें बीकानेर की जमना देवी बारूपाल भी शामिल रही हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ाया जा रहा है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। राजस्थान से राज्यसभा जाने वाली वे नवीं महिला सांसद होंगी। इससे पहले आठ महिलाएं राजस्थान से राज्यसभा के माध्यम से संसद भवन पहुंची हैं।

ये महिलाएं बनी राज्यसभा सांसद

  • शारदा भार्गव : 3 बार (1952-1966)
  • प्रभा ठाकुर : 2 बार (2002-2014)
  • लक्ष्मीकुमारी चूंडावत : (1972-1978)
  • उषी खान : (1976-1982)
  • शांति पहाडि़या : (1984-1990)
  • नारायणी देवी : (1970-1976)
  • जमना देवी बारूपाल : (2000-2006)
  • नजमा हेपतुल्ला : (2004-2010)

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडि़या की पत्नी शांति पहाडिय़ा दस अप्रेल, 1984 से नौ अप्रेल, 1990 तक राज्यसभा सांसद रही। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां की पत्नी ऊषी खान तीन अप्रेल, 1976 से दो अप्रेल, 1982 तक बनी।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!