Hometrendingपूर्व सैनिकों के बांधे रक्षा सूत्र...

पूर्व सैनिकों के बांधे रक्षा सूत्र…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहिनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। भाई ने बहिन की रक्षा का संकल्प लिया।

 

सुबह से ही घरों में त्यौहार की रौनक रही। वहीं भारत-तिब्बत सहयोग मंच की महिला इकाई की ओर से पब्लिक पार्क स्थित विजय स्तम्भ परिसर में पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधे गए। मंच की महिला सदस्यों ने सभी के स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

एम्यूनिटी बूस्टर की खुराक पिलाई

इस अवसर पर डॉ. मिताली ने होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर की खुराक पिलाई। इस मौके पर भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह भाटी,महिला इकाई की सदस्य नित्या, अनुराधा पारीक, रजनी हर्ष, मनाली, आशा, सुधा आचार्य, शक्ति, मंजू जोशी आदि ने पूर्व सैनिक रामसिंह भाटी, बीआर गोदारा, भगवंतसिंह बीदावत, प्रहलादसिंह राठौड़, एसएस मेड़तिया सहित कई जनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर भारत-तिब्बत मंच के परमानंद ओझा, देवेंद्र सिंह, योगेश स्वामी, शैलेष गुप्ता एडवोकेट सहित कई जने मौजूद रहे।

Attachments area
Preview YouTube video निष्पक्ष और सटीक खबरें देने पर अभय इंडिया टीम का आभार : रवि पारीक

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!