Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में आंधी, बारिश और ओलों ने उतारा पारा, तीन दिन यलो...

राजस्‍थान में आंधी, बारिश और ओलों ने उतारा पारा, तीन दिन यलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, जयपुर, सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन रहेगा, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, पाली, राजसमंद, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी में बारिश की संभावना जताई है। इसी तरह शनिवार और रविवार को भी बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, जैसलमेर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, पाली, बारां, बूंदी, कोटा, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली में बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ स्‍थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!