Hometrendingबीकानेर में अतिक्रमण हटाने के बाद लौटते समय यूआईटी के दस्‍ते पर...

बीकानेर में अतिक्रमण हटाने के बाद लौटते समय यूआईटी के दस्‍ते पर पत्‍थर फेंकें

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) ने आज करमीसर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जैसे ही न्‍यास का अतिक्रमण निरोधक दस्‍ता रवाना होने लगा तभी कुछ लोगों ने उन पर पत्‍थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान हालांकि किसी कार्मिक को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन दस्‍ते में शामिल एक–दो वाहनों के शीशे टूट गए।

यूआईटी के तहसीलदार कालूराम पडिहार ने बताया कि करमीसर में खसरा नंबर 60 व 61 पर चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर रखे थे, जिन्‍हें हटाया गया है। यह एरिया यूआईटी के अधीन आता है। मौके पर बडी संख्‍या में पक्‍के मकान भी बने हुए हैं लेकिन उन्‍हें नहीं हटाया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular