Friday, May 15, 2026
Hometrendingखाटूश्‍यामजी मंदिर में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत

खाटूश्‍यामजी मंदिर में भगदड़ से तीन महिलाओं की मौत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

सीकर Abhayindia.com सीकर जिले में खाटूश्यामजी के मंदिर में बीती देर रात भीड़ में भगदड़ से तीन महिलाओं की दबने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा मंदिर के प्रवेश द्वार के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतकों में एक महिला की शिनाख्त हरियाणा की हिसार निवासी शांति (63) के रूप में हुई है। जबकि दो की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जबकि करनाल निवासी इंदिरा देवी (55), अलवर की थानागाजी की गोला का बास निवासी अनोखी देवी, रेवाड़ी निवासी शिवचरण व मनोहर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। जहां एकादशी पर मंदिर के पट खुलते ही दर्शनों की होड़ में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। जिससे भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 30 से ज्यादा बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग नीचे दब गए। जिन्हें भीड़ कुचलती हुई निकल गई। हालांकि, भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मेला मार्ग जरूर लंबा कर दिया था। फिर भी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश दिखा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!