Saturday, April 25, 2026
Hometrendingतीन विदेशी चिकित्सा स्नातक फर्जी मिले, इंटर्नशिप आदेश किए निरस्त

तीन विदेशी चिकित्सा स्नातक फर्जी मिले, इंटर्नशिप आदेश किए निरस्त

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान मेडिकल काउंसिल, जयपुर ने तीन विदेशी चिकित्सा स्नातक अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी होने के कारण उनके इंटर्नशिप आदेशों को निरस्त किया है। राज्य में विदेशी चिकित्सा स्नातक छात्रों को इंटर्नशिप कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मई-2024 में जारी सूची के प्रमाणीकरण के दौरान तीन विदेशी चिकित्सा स्नातक छात्र फर्जी पाए गए। इनके इंटर्नशिप आदेशों को निरस्त किया गया है।

राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि राज कुमार मीणा, अंकुर कुमार और हिमांशु चौहान के इंटर्नशिप आदेशों को निरस्त किया गया है, साथ ही संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को उक्त सभी फर्जी अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दें कि काउंसिल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विदेशी चिकित्सा स्नातकों को इंटर्नशिप में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड- नई दिल्ली द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है तथा राज्य के मूल निवासियों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!