Hometrendingराजस्‍थान में सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने...

राजस्‍थान में सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। इस घटना के बाद एकबारगी सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन में हड़कंप सा मचा गया।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर यह धमकी दी, जिसके बाद अशोक नगर थाना पुलिस तत्‍काल सक्रिय हो गई। अशोक नगर एसएचओ के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सीएमओ के पास तैनात हो गए।। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां इससे पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। इसके अलावा, जयपुर में स्कूलों, सवाई मानसिंह स्टेडियम, मेट्रो स्टेशन, और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, ये धमकियां निराधार साबित हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular