Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरओवर ब्रिज निर्माण के कारण यह ट्रेन रहेगी रद्द...

ओवर ब्रिज निर्माण के कारण यह ट्रेन रहेगी रद्द…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल पर लक्सर-हरिद्वार रेलखण्ड के मध्य स्थित ज्वालापुर-इक्कड स्टेशनों के बीच रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण उदयपुर-हरिद्वार-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 09609, उदयपुर सिटी-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 12 नवंबर को उदयपुर से प्रस्थान करेगी यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-हरिद्वार स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09610, हरिद्वार-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 नवंबर को हरिद्वार के स्थान पर दिल्ली स्टेशन से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह ट्रेन हरिद्वार-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!