Hometrendingअबकी बार जमकर बरस रहा मानसून, कई जिलों में सामान्‍य से ज्‍यादा...

अबकी बार जमकर बरस रहा मानसून, कई जिलों में सामान्‍य से ज्‍यादा बरसा पानी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अबकी बार मानसून जमकर बरस रहा है। कई जिलों में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हुई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्‍य से कम बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जैसलमेर जिले में अब तक 259.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 104.4 मिलीमीटर है। यानी यहां सामान्य से 148 प्रतिशत ज्‍यादा बारिश हुई है। इसी तरह टोंक में सामान्य से 113%, अजमेर में सामान्य से 82%, चूरू में 67%, भीलवाड़ा में 51%, दौसा में 71%, करौली में 54%, सवाई माधोपुर में 54%, बाड़मेर में 49%, बीकानेर में 54%, हनुमानगढ़ में 33%, जोधपुर में 55%, नागौर में 70%, पाली में 48% और श्रीगंगानगर में 49% सामान्य से ज्‍यादा बारिश हुई है। वहीं, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में अभी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से भी कम रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular