Hometrendingअबकी बार युवाओं एवं विद्यार्थियों को समर्पित होगा बजट, 31 तक आमजन...

अबकी बार युवाओं एवं विद्यार्थियों को समर्पित होगा बजट, 31 तक आमजन से सुझाव आमंत्रित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com वित्त विभाग की ओर से युवाओं एवं विद्यार्थियों को समर्पित बजट-2023-24 के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं।

वित्त (बजट) विभाग के निदेशक बृजेश किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता अपने अमूल्य सुझाव विभाग की अधिकृत वेबसाईट https:/finance.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर अथवा वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिवालय स्थित कार्यालय में 31 दिसम्बर तक दे सकते हैं। आपको बता दें कि गत बजट के लिए भी राज्य के नागरिकों से लगभग 44 हजार सुझाव प्राप्त हुए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular